पाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में जा रही 6 लाख की शराब की खेप बरामद की है। इसके साथ ही एक तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस से शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है। गुड़ा एंदला थाने के SHO दशरथ सिंह ने बताया- मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बालराई के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पाली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक खाली मिला। गहनता से तलाशी ली तो ट्रक में बने एक सीक्रेट बॉक्स में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 86 पेटियां मिली। जिनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपए है। ऐसे में ट्रक और शराब को जब्त किया। मामले में जोधपुर जिले के तिवरी निवासी रसूल खान (28) पुत्र सुल्तान खान को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जोधपुर से शराब लाकर आगे गुजरात सप्लाई के लिए ले जाना बताया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।