पाली में बाइक सवार दंपती को टेम्पो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें देसूरी हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया गया। खेतलाजी दर्शन के लिए जा रहे थे पुलिस के अनुसार, सोजत रोड थाना क्षेत्र के सियाट गांव निवासी देवाराम पुत्र नारायण राम अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक पर सोनाणा खेतलाजी दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान देसूरी के पास उनकी बाइक को टेम्पो ड्राइवर ने टकर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। देसूरी से पाली रेफर किया इलाज के लिए उन्हें देसूरी हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जिन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों का उपचार किया गया। हादसे में बाइक और टेम्पो भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।