चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में थामला जोहड़-परसनेउ मार्ग पर खेत से घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। भतीजे की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। खेत से लौटते समय हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परसनेउ निवासी मोटाराम मेघवाल (55) के रूप में हुई है। वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थामला जोहड़ा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हादसे की सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी ड्राइवर की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।