नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां पति ने रॉड से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वह करवा चौथ के पूरे दिन लाश के साथ कमरे में रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पंच-सरपंच चुनाव में झुंझुनूं-सीकर में लाठीचार्ज राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3626 पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। सीकर में हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा और सरपंच प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया। झुंझुनूं में सरपंच प्रत्याशी फर्जी मतदान को लेकर आपस में भिड़ गए। पूरी खबर पढ़ें 2. जिला परिषद प्रत्याशी को धमकी- चुनाव छोड़ वरना मार देंगे श्रीगंगानगर में माकपा के जिला परिषद प्रत्याशी से गैंगस्टर विशाल पचार के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। प्रत्याशी ने पैसे नहीं होने की बात कही तो गैंगस्टर ने धमकाया कि तेरे पास काफी पैसे हैं। साथ ही कहा कि चुनाव छोड़ वरना मार देंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. करवा चौथ पर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा पति जयपुर में किसी बात पर झगड़ा होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी करवा चौथ वाले दिन 3 बच्चों के साथ कमरे में लाश के पास बैठा रहा। शुक्रवार को खुद ने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. गहलोत बोले- शिखर अग्रवाल की CBI-ED से जांच करवाएं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने IAS शिखर अग्रवाल के मामले में सीबीआई और ईडी जांच की मांग उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा-3 साल में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। एपीओ करने से काम नहीं चलने वाला। CBI-ED से जांच करवाएं। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर-कोटा में बारिश, सर्द हवा से ठंडक बढ़ी राजस्थान में अर्नब चक्रवात के असर से मौसम बदल हुआ है। जयपुर में शुक्रवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश हुई। कोटा में दोपहर बाद मौसम बदला और बरसात हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। साथ ही हवा सर्द होने के कारण ठंडक बढ़ गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. ऑनर किलिंग का आरोपी पिता हाईकोर्ट से बरी हाईकोर्ट ने सीकर के चर्चित ऑनर किलिंग मामले में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या के मुख्य आरोपी पिता और अन्य परिजनों को बरी कर दिया। आरोप साबित नहीं होने के कारण कोर्ट ने सभी को बरी किया। निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. चुनावी ड्यूटी में नहीं पहुंचे 4 कॉन्स्टेबल बर्खास्त जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले 4 कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया। चारों कॉन्स्टेबल की चुनाव ड्यूटी लगी थी, लेकिन बिना आधिकारिक अनुमति के गैरहाजिर चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 8. करवा चौथ का चांद देख रही महिला पर झपटा लेपर्ड सवाई माधोपुर जिले के टोडरा गांव में करवा चौथ की रात चांद देखने घर के आंगन में खड़ी महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर लेपर्ड जंगल में भाग गया। परिजन महिला को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. जोधपुर के एक गांव में सिर्फ 94 लोगों ने डाला वोट जोधपुर जिले के तिंवरी की डिगाड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को वोटिंग के दौरान ग्रामीणों ने अनूठा फैसला लिया। सर्वसम्मति से एक उम्मीदवार को ही सरपंच चुनने के लिए गांव के 94 लोगों ने ही मतदान किया। ग्राम पंचायत में कुल 1146 मतदाता हैं। कल क्या होगा खास 10. 3626 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव राजस्थान में पंच-सरपंच के दूसरे चरण के चुनाव में 31 अक्टूबर को 3626 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव होगा।