नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर डूंगरपुर से है। यहां बड़ी गांव में तालाब में नहाने पहुंचे 4 भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों को बचा लिया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. तालाब में नहाते समय 6 डूबे, 4 भाई-बहनों की मौत डूंगरपुर के बड़ी गांव में वात्रक तालाब में नहाने पहुंचे 4 भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 3 सगे और एक उनकी फुफेरी बहन है। 2 बच्चों को उनमें से एक के पिता ने बचा लिया। बड़ी गांव निवासी 2 बहनों और भाई की मौत के बाद परिवार में अब केवल माता-पिता बचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी RPSC की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेश के 27 जिलों में 1221 सेंटर पर शुरू हुई। पाली के बांगड़ स्कूल में सुबह 9 बजे पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान प्रश्नपत्र लेकर पहुंची गाड़ी के लिए गेट खोला तो उसके पीछे-पीछे कुछ अभ्यर्थी भी घुस गए। पूरी खबर पढ़ें 3. बुजुर्ग के हत्यारों को सिर मुंडवाकर घुमाया अलवर शहर में बुजुर्ग व्यापारी की हत्या के आरोपी 2 युवकों की पुलिस ने परेड निकाली। दोनों हत्यारे फटे कपड़ों में लंगड़ाते हुए चल रहे थे और सिर मुंडा हुआ था। पुलिस रविवार सुबह दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई और वारदात का सीन रीक्रिएट कराया। पूरी खबर पढ़ें 4. बारिश के लिए किसानों ने किया हवन राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है। अच्छी बारिश के लिए बाड़मेर जिले के भुरटिया गांव में किसानों ने हवन किया। सैटेलाइट इमेज में राजस्थान के ऊपर से मानसून वाले बादल गायब नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. घर में सो रहे युवक को कुल्हाड़ी मारी, सिर में धंसी बारां जिले के भंवरगढ़ थाना इलाके में घर में सो रहे युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि कुल्हाड़ी के आगे का हिस्सा युवक के सिर में ही धंस गया। बारां जिला अस्पताल में डॉक्टर कुल्हाड़ी निकाल नहीं सके तो कोटा रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. एयरफोर्स जवान का हाथ तोड़ा, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा जोधपुर के विवेक विहार थाना इलाके में जमीन पर अवैध कब्जे और तारबंदी हटाने को लेकर सगे भतीजों ने एयरफोर्स जवान और उनके छोटे भाई पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को कुल्हाड़ी, सरियों और लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. रोहित गोदारा गैंग ने प्रॉपर्टी कारोबारी से मांगे 2 करोड़ सीकर जिले में प्रॉपर्टी कारोबारी को विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा की गैंग ने धमकी दी है और 2 करोड़ की फिरौती मांगी है। गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने विदेशी नंबरों से वॉट्सएप कॉल कर धमकाया कि फिरौती नहीं दी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके में NH-168 पर दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई। हदासे में एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड जयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. हरि मोहन सक्सेना ने ऐसी हिंदी कविता रची है, जिसके सभी 116 शब्द और 24 पंक्तियां हिंदी वर्णमाला के 'क' अक्षर से शुरू होती हैं। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता प्रदान की है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. 'रन अगेंस्ट पेपर लीक' थीम पर 5KM की मैराथन देशभर में भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ सोमवार को जयपुर में छात्र सड़क पर उतरेंगे। NSUI राजस्थान की ओर से 'रन अगेंस्ट पेपर लीक' थीम पर 5 किलोमीटर की मैराथन होगी। इसके विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें