नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा से है। यहां प्राइवेट हॉस्पिटल का स्टाफ वेंटिलेटर का पाइप लगाना भूल गया, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर हाईकोर्ट नाराज हाईकोर्ट ने पंचायत-निकाय चुनाव तय समय सीमा में नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा- अगर राज्य चुनाव आयोग चुनाव कराने में सक्षम नहीं है तो हम हाईकोर्ट से किसी को अपॉइंट कर देते हैं। कोर्ट ने सरकार से कहा- हमें सख्त आदेश पास करने के लिए मजबूर मत कीजिए। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व जज के बेटे ने बहन पर किया हमला जयपुर में पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज के बेटे और बेटी के बीच विवाद सामने आया है। पूर्व जज के बेटे ने बहन पर हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 3. पत्नी के साथ घूमने गए डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत डूंगरपुर से विदेश घूमने गए डॉक्टर अनिल बनवीर की हार्टअटैक से मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ क्रूज में अमेरिका से मेक्सिको जा रहे थे। इस दौरान उनको हार्टअटैक आ गया। क्रूज पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें 4. वसुंधरा बोलीं- राजनीति के कारण रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- सामाजिक रिश्तों को राजनीति के कारण खराब नहीं करना चाहिए। विधानसभा से बाहर आने पर बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जिन पर हम साथ बैठ सकते हैं। लेकिन अब सदन के भीतर अमर्यादित आचरण के छींटे लगने लगे हैं और भाषा का स्तर बहुत गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ें 5. कार ने 2 दोस्तों को उड़ाया, स्कूटी को 2KM घसीटा झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों 2 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों दोस्त उछलकर नीचे गिर गए, जबकि स्कूटी कार के नीचे गई फंस गई। कार ड्राइवर स्कूटी को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार का टायर फट गया तो गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. वेंटिलेटर का ऑक्सीजन पाइप नहीं लगाया, मरीज की मौत भीलवाड़ा में रामस्नेही हॉस्पिटल का स्टाफ वेंटिलेटर का ऑक्सीजन पाइप लगाना भूल गया, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अस्पताल प्रबंधन के गलती मानने पर परिजन शांत हुए। पूरी खबर पढ़ें 7. बिजनेसमैन के बेटे-बहू में विवाद, मानसिक प्रताड़ना का आरोप अलवर शहर के रहने वाले बिजनेसमैन विजय डाटा के बेटे-बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बेटे सौरभ ने पत्नी शिखा के खिलाफ कोतवाली थाने में जबरन घर में घुसने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और शिखा ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. तेज रफ्तार 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत जयपुर में आमेर घाटी में तेज रफ्तार 2 बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंसल को सूचना दी। दोनों घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. चलती जीप में स्टंट, फिर माफी मांगता दिखा युवक उदयपुर में युवक ड्राइविंग सीट छोड़ बगल वाली सीट पर बैठकर जीप दौड़ाता रहा। स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक ने माफी मांगी और कहा- ऐसा स्टंट बिल्कुल मत करना। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. रिमोट कंट्रोल वाले रथ पर निकलेंगे जगन्नाथ जी जयपुर में 16 जुलाई को तीन प्रमुख रथयात्राएं निकाली जाएंगी। पहली रथयात्राया गोविंददेवजी मंदिर की 250 साल पुरानी पारंपरिक यात्रा है। दूसरी श्री जगन्नाथ सेवक समिति की पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा है। तीसरी गुप्त वृंदावन धाम की रथयात्रा है, जिसमें जगन्नाथजी रिमोट कंट्रोल वाले रथ पर निकलेंगे। पूरी खबर पढ़ें