नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा और बांसवाड़ा से है। भीलवाड़ा में सिजेरियन डिलीवीर के बाद 6 दिन में 5 और बांसवाड़ा में 4 दिन में 4 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. 27 साल के एयरफोर्स जवान की हार्टअटैक से मौत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोलाहेड़ा गांव निवासी एयरफोर्स के जवान विक्रम पायला (27) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विक्रम आज छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उनका पार्थिव शरीर आया। अंतिम यात्रा के दौरान पत्नी ने सैल्यूट कर उन्हें अंतिम विदाई दी। 6 महीने की बेटी ने मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत कोटा में नेशनल हाईवे-27 पर बाइक से घूमने निकले 3 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से थोड़ी देर पहले 2 दोस्तों ने सेल्फी भी ली थी, जो आखिरी तस्वीर बन गई। पूरी खबर पढ़ें 3. डॉक्टर बोले- प्रसूताएं सीरियस थीं, एक को हार्टअटैक आया भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में 6 दिन में 5 और बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में 4 दिन में 4 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इन सभी प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डॉक्टर ने कहा- महिलाएं सीरियस थीं। एक को हार्टअटैक आया था। पूरी खबर पढ़ें 4. घर से चुराई ज्वेलरी-कैश से दी मां की हत्या की सुपारी जयपुर के नीरज शर्मा हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा का दावा है कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए चचेरे भाई रवि ने आयुषी को प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों लिव-इन में रह रहे थे। घर से चुराई ज्वेलरी और कैश से मांकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 5. बाइक में पेट्रोल भरवाया, सेल्समैन को गोली मारी अलवर में बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद युवक ने सेल्समैन को गोली मार दी। सेल्समैन ने पेट्रोल भरने के बाद 898 रुपए मांगे थे। इस पर नकाबपोश युवक ने जेब से कट्टा निकाला और गोली मारकर भाग गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर केवल 1 घंटे में युवक को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. स्कूटी को टक्कर मारकर पिकअप से भिड़ी स्कॉर्पियो नागौर में डीडवाना तिराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी और फिर खड़ी पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गईं। युवतियां गृह प्रवेश के लिए पूजा का सामान खरीदने के लिए स्कूटी से बाजार गई थीं। पूरी खबर पढ़ें 7. सिगरेट उधार नहीं देने पर दुकानदार के चाकू घोंपा बूंदी में सिगरेट उधार नहीं देने पर युवक ने दुकानदार के चाकू घोंप दिया। पेट और हाथ पर चाकू के वार से खून बहने लगा और दुकानदार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. मेडिकल स्टोर संचालक और टीचर को बेरहमी से पीटा कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना थाना इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक और सरकारी टीचर को कार सवार बदमाशों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। मारपीट से दोनों गंभीर घायल हो गए तो बदमाशों ने उनको मरा हुआ समझा और सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. पटवारी ट्रांसफर लिस्ट में विधायक का तबादला सरकार की ओर से जारी पटवारी ट्रांसफर लिस्ट में एक बड़ी गलती सामने आई है। लिस्ट में 609 नंबर पर रिटायर्ड सैनिक और पटवारी नरेंद्र सिंह के स्थान पर गलती से डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह का नाम लिखा गया है। इसके कारण पटवारी ट्रांसफर ऑर्डर के आधार पर नया कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से RPSC की ओर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से शुरू होंगे। 12 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस एग्जाम में 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। एग्जाम के लिए 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। ये भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें