नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। यहां सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नाबालिग ने रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पूर्व IAS पूछताछ में रोने लगे, जोशी के नाम पर चुप JJM घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल से 10 घंटे लगातार पूछताछ की गई। उनसे फर्म को दिए गए फर्जी सर्टिफिकेट व पूर्व मंत्री महेश जोशी को लेकर भी सवाल किए गए। एसीबी सूत्रों का कहना है ने 125 सवालों के जवाब नहीं दिए। इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 2. सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नाबालिग से रेप किया अजमेर में जनाना हॉस्पिटल के डॉक्टर पर 16 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की ने घटना के बारे में अपने जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी रेप किया। इसके बाद धमकियां भी दीं। दोनों ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। पूरी खबर पढ़ें 3. हाईकोर्ट ने कहा-दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते दिव्यांग आरक्षण में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वालों की SOG जांच के बीच हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि एक बार विभागीय निर्देश पर दिव्यांगता का पुनर्मूल्यांकन हो जाने के बाद किसी व्यक्ति को बार-बार जांच के लिए बुलाना उचित नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4. जलते ट्रक को 100 मीटर दूर खाली जगह ले गया ड्राइवर अजमेर में केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। पास के रेस्टोरेंट में चाय पी रहा ड्राइवर तुरंत दौड़ कर आया और जलते ट्रक को स्टार्ट कर आबादी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूर खाली स्थान पर ले गया। पूरी खबर पढ़ें 5. बिजली के तारों पर 7 घंटे लटका रहा चोर का शव भरतपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन से तार चुराने आए 2 चोर करंट की चपेट में आ गए। 1 चोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का हाथ झुलस गया। नीचे खड़े साथी उनको छोड़कर भाग निकले। 33KV बिजली लाइन पर करीब 7 घंटे तक चोर का शव लटका रहा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बाइक को 50 मीटर तक घसीटकर ले गया ट्रेलर अजमेर के किशनगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी और बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की रविवार को अजमेर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला के मुंह पर टेप बांधकर घर में लूट जैसलमेर में बदमाशों ने घर में अकेली महिला के मुंह पर टेप बांधकर 1 घंटे तक लूटपाट की। बदमाश सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने महिला का चश्मा उतारकर फेंक दिया, ताकि धुंधला दिखने के कारण किसी का हुलिया न देख सके। पूरी खबर पढ़ें 8. 3 शावकों के साथ शिकार खाते नजर आई बाघिन सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन दुर्गा अपने 3 शावकों के साथ शिकार खाते नजर आई। शिकार का लुत्फ उठाते इस कुनबे को पर्यटकों ने अपने डिजिटल कैमरों में कैद कर लिया। 7 दिन पहले दुर्गा की मां शक्ति ने मगरमच्छ के बच्चे का शिकार किया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. महिलाओं ने साड़ी में दौड़ लगाई जयपुर में 'मरुधरा रन इन साड़ी'-सीजन 2 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इसमें महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाते हुए परंपरा और फिटनेस का शानदार संगम प्रस्तुत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आत्मविश्वास, ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का परिचय दिया। कल क्या होगा खास 10. जयपुर में 'माय भारत बजट क्वेस्ट' का फिनाले भारत सरकार की ओर से आयोजित 'माय भारत बजट क्वेस्ट 2026' का फिनाले 13 अप्रैल 2026 को जयपुर में होगा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री वीडियो संदेश के जरिए देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे।