नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर JJM घोटाले से जुड़ी है। मामले में फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. JJM घोटाले में फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार जल जीवन मिशन घोटाले में फरार चल रहे पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को एसीबी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ACB की टीम अग्रवाल को दिल्ली से लेकर जयपुर पहुंची। यहां ACB मुख्यालय में डीआईजी ओमप्रकाश मीणा ने पूछताछ की। अग्रवाल के खिलाफ JJM घोटाले में गिरफ्तारी वारंट जारी था। पूरी खबर पढ़ें 2. वसुंधरा बोलीं- मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकीं, तुम्हारे लिए क्या करूं झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभा में लोगों से कहा- मैं अपने आप के लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं। मेरा चला गया, मैं नहीं बचा सकी अपने आपको और तुम कह रहे हो कि आपका तो ठीक है, हमें बचा लीजिए। मैं कैसे बचाऊं? पूरी खबर पढ़ें 3. 26 साल के स्टूडेंट की कनाडा में हार्टअटैक से मौत श्रीगंगानगर के 26 साल के स्टूडेंट की कनाडा में हार्टअटैक से मौत हो गई। युवक टोरोंटो के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई कर रहा था। परिवार के अनुसार हरप्रीत की मौत 28 मार्च को हुई थी, लेकिन 12 दिन से बेटे की बॉडी के इंतजार में हैं। हरप्रीत सिंह का 5 अप्रैल को जन्मदिन था। पूरी खबर पढ़ें 4. विधानसभा की समिति में वसुंधरा, गहलोत और पायलट मेंबर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्य बनाए हैं। विधानसभा की नियम समिति में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मेंबर बनाया गया है। 16 समितियों में से 3 के सभापति कांग्रेस विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. घर के बाहर बैठी महिला को वैन ने कुचला जयपुर में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचल दिया। वैन उन्हें करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। आसपास खड़े लोगों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। गंभीर घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. लव मैरिज करने पर युवक-युवती को घरवालों ने पीटा अलवर की युवती ने घर से भागकर यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले युवक से लव मैरिज कर ली। शादी से नाखुश युवती के परिजनों ने फोन कर दोनों को घर बुला लिया। दोनों घर पहुंचे तो परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे युवती के पैर में चोट आई है। युवक-युवती ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा मांगी। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक से बीच सड़क पर बदमाशों ने रुपए लूटे बाड़मेर में बाइक पर आए बदमाशों ने एक युवक को गले लगाकर जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। जब उसने बदमाशों को पकड़ लिया तो मारपीट और छीनाझपटी करने लगे। इस बीच बदमाश के 2 और साथी बाइक पर आए और रुपए लूट कर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. कुत्ते ने मासूम का गाल नोचा, 20 टांके आए बांसवाड़ा जिले के कुंडल गांव में एक कुत्ते ने मासूम के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया। कुत्ते ने 5 साल की मासूम पर हमला कर चेहरे के एक तरफ की पूरी चमड़ी निकाल दी। बच्ची के 20 टांके आए हैं। कुत्ते ने 3 और लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. एलिफेंट पार्टी में 3000 किलो फलों का बुफे लगा जयपुर के हाथी गांव में हाथियों के लिए एलिफेंट पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें ढाई फीट ऊंचे केक को तीन हाथियों ने मिलकर काटा। इस दौरान करीब 3000 किलो फलों और भोजन का भव्य बुफे भी लगाया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. MNIT में इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन जयपुर के MNIT में 10 अप्रैल को इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट कॉन्क्लेव 2026 आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 से ज्यादा इंडस्ट्रियलिस्ट, 100 से ज्यादा प्रोफेसर और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।