नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती 2 और महिलाओं की किडनी फेल हो गई। सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिला की मौत हो चुकी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. 2 महिलाओं की मौत मामले में डॉक्टर बर्खास्त, 3 सस्पेंड
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती 2 और महिलाओं की किडनी फेल हो गई। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इससे पहले सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। मामले में 1 डॉक्टर को बर्खास्त किया गया है और 3 को सस्पेंड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. दोस्त की शादी में गए युवक की गोली मारकर हत्या
धौलपुर के दिहौली में दोस्त की शादी में गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शादी समारोह में युवक की दूसरे युवक से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान दूसरे युवक ने चेहरे पर गोली मार दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. 83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव को करंट लगाया
भीलवाड़ा में 83 लाख रुपए के बीमा क्लेम के लिए मरने के बाद भी युवक के शव को करंट लगाया गया। शव की अंगुलियों को जलाया गया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. मंत्री बोले- इंदिरा आवास लिखने से मकान नहीं मिलेगा
टोंक के संदेडा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रात्रि चौपाल में आए बुजुर्ग से कहा- गलत मत लिखो, आवास आएगा ही नहीं तुम्हारे, इस पर प्रधानमंत्री लिखोगे तब आएगा। इंदिरा आवास से मकान नहीं आएगा, ये तो पीएम मोदी आवास से आएगा। ये (इंदिरा आवास) तो बंद हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. मोबाइल के लिए युवक को किडनैप कर मार डाला
सवाई माधोपुर के उलियाना गांव में मोबाइल के लिए 18 साल के युवक को किडनैप कर मार दिया। आरोप है कि गांव के ही युवक उसके घर आए और थार गाड़ी में किडनैप कर ले गए थे। उसकी बॉडी घर से 10 किलोमीटर दूर सेलू चौराहे के आगे मिली। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. हॉस्टल में फंदे पर लटका MBBS स्टूडेंट
SMS मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में MBBS फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने शनिवार तड़के 8वें फ्लोर पर फंदा लगा लिया। सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वह 4 दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। उसका शनिवार को फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर था। पूरी खबर पढ़ें 7. भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन की स्पेशल टीम तैनात
राजस्थान से सटे 1,070 किलोमीटर लंबे भारत-पाक बॉर्डर की सुरक्षा का चक्रव्यूह अब पूरी तरह बदल गया है। सरहद पर अब 'भैरव बटालियन' के साथ 'अशनी ड्रोन प्लाटून' (ड्रोन टुकड़ी) को तैनात किया गया है। बटालियन के साथ तैनात ये वेपन ड्रोन 24 घंटे बॉर्डर की निगरानी करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. मोबाइल नहीं मिलने पर बच्चे ने सुसाइड किया
अजमेर में बड़े भाई ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो 13 साल का बच्चा नाराज हो गया और बेल्ट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 20 मिनट बाद बड़ा भाई कमरे की तरफ गया तो, बंद मिला। गेट के नीचे से झांक कर देखा तो छोटा भाई फंदे पर लटका दिखा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. पत्नी के आईफोन की किस्त भरने के लिए चोरी
पाली में एक युवक ने पत्नी को आईफोन-13 गिफ्ट किया। जब किस्त भरने के लिए परेशानी होने लगी तो उसने एक मकान में चोरी की। आरोपी युवक सोने-चांदी के गहनों के साथ नए कपड़े और होम थिएटर भी उठाकर ले आया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. विज्ञान वर्ग के लिए लैब असिस्टेंट परीक्षा होगी
प्रदेश में रविवार को विज्ञान वर्ग के लिए लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा दो पारियों में होगी।