नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भर्ती से जुड़ी है। राज्य सरकार ने 24,712 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. माउंटआबू में 5 दिन से बारिश, बहने लगे झरने बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। सिरोही के माउंटआबू में सोमवार सुबह बारिश हुई। यहां लगातार 5 दिन से हो रही बारिश के बाद झरने बहने लगे। कोदरा डैम में 9 फीट पानी आया। जयपुर और जोधपुर में भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें 2. सफाई कर्मचारियों के 24712 पदों पर होगी भर्ती राज्य सरकार ने प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। 24,712 पदों पर संविदा के तहत भर्ती करवाई जाएगी। 15 अगस्त से इसके लिए आवेदन भरे जाएंगे और आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. नाबालिग को बेचने वाली महिलाओं के घर हथौड़े से तोड़े अजमेर में नाबालिग को शादी के लिए बेचने और गैंगरेप करवाने की आरोपी 2 महिलाओं के घर तोड़े गए। सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को नगर निगम टीम ने हथौड़े और ड्रिल मशीन से ध्वस्त किया। इस दौरान मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पूरी खबर पढ़ें 4. निकाय-पंचायत चुनाव में आधे टिकट युवाओं को देगी कांग्रेस कांग्रेस ने इस बार शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में आधे टिकट युवाओं को देने का फैसला किया है। पार्षद, ​नगर पालिका अध्यक्ष, सभापति और मेयर के आधे उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के बनाए जाएंगे। वार्ड के बाहर वाले ​को टिकट नहीं मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 5. पट्टियों से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबे 2 लोगों की मौत जैसलमेर में पट्टियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में केबिन के ऊपर सो रहे 2 लोग पट्टियों के नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बर्थडे पार्टी से लौटते ही दो बच्चों की हत्या की जैसलमेर जिले के लोहारकी गांव में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया था। दोनों बच्चे घटना से 30 मिनट पहले ही पड़ोस में बर्थडे पार्टी से घर लौटे थे। मृतक100 बीघा जमीन का मालिक था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया कारण पारिवारिक विवाद माना है। पूरी खबर पढ़ें 7. चलती बस में युवती से छेड़छाड़ करने वाला SI सस्पेंड कोटा में चलती बस में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी SI को एसपी सुजीत शंकर ने सस्पेंड कर दिया। आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा कोटा ग्रामीण पुलिस के कनवास थाने में तैनात था। SI के खिलाफ नयापुरा थाने में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8. छोटे भाई की मौत, सदमे में बड़े ने दम तोड़ा दौसा के लालसोट में नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बड़े भाई को भी हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी जान चली गई। दोनों भाइयों की एक साथ अर्थियां उठीं और अंतिम संस्कार किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 10 साल की बेटी का हुआ पाग दस्तूर नागौर जिले की रियांबड़ी पंचायत समिति के सुरियास गांव में पिता की मौत के बाद 10 साल की बेटी का पाग दस्तूर किया गया। बारहवें की रस्म के बाद परंपरा के अनुसार, किसी निकट संबंधी को गोद लेकर पाग दस्तूर कराने की चर्चा चल रही थी, लेकिन मां-दादी ने इतिहास बदलने का फैसला लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीजन-2 का ग्रैंड फिनाले कल 'ब्यूटी क्वेस्ट भारत-सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले 28 जुलाई को जयपुर में होगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।