नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर IAS अधिकारियों को ट्रांसफर से जुड़ी है। सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कैलेंडर में छुट्टियों और एग्जाम समेत कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बार के सत्र में 121 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। दीपावली की छुट्टियां 11 दिन की कर दी गई है। गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 2. 65 IAS के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले राजस्थान सरकार ने 65 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वन मंत्री से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा का कद बढ़ा है। IAS बहनें टीना और रिया डाबी का भी तबादला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 3. रिटायर्ड फौजी की बेटी बोली- खून का बदला खून होगा झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी की बेटी ने पिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग की। उसने वीडियो शेयर कर कहा- हमें अकरम की मौत चाहिए। खून का बदला खून होगा। 20 साल मेरे पापा ने देश की सेवा की। अगर ये देश उन्हें इंसाफ दिलाने में नाकाम रहा तो ये कलंक की बात होगी। पूरी खबर पढ़ें 4. गैस किल्लत की अफवाह फैलाने वाले 10 गिरफ्तार भीलवाड़ा में गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी से माफी मंगवाई और उसका वीडियो भी जारी किया है। आरोपियों ने कहा- हमारे देश में डीजल-पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है। हम माफी मांगते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला टीचर को तेज रफ्तार बोलेरो ने उड़ाया झुंझुनूं के पिलानी में सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर जा रही महिला टीचर की स्कूटी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। महिला टीचर स्कूटी से उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो चला रहा व्यक्ति भी टीचर है, वह भी ड्यूटी पर जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जमीन विवाद में 2 पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथराव धौलपुर के बाड़ी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष ने टीम पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। पूरी खबर पढ़ें 7. इंश्योरेंस के 50 लाख रुपयों के लिए भाई की हत्या राजसमंद में इंश्योरेंस के 50 लाख रुपयों के लिए सगे भाइयों ने भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने होली सेलिब्रेशन और जमीन की रजिस्ट्री के बहाने गुजरात से बुलाकर शराब पिलाई। फिर सुनसान जगह पर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. इस साल गर्मी कम, बरसात ज्यादा होगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में इस साल भीषण गर्मी नहीं होगी। इस बार दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण हीटवेव के दिन भी सामान्य से बहुत कम रहने का अनुमान है। एक्सपर्ट के अनुसार इस बदलाव का प्रमुख कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बारिश है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. लेपर्ड ने किसान पर किया हमला, बंदरों ने बचाया उदयपुर के लोसिंग गांव में लेपर्ड ने खेत में गेहूं की फसल काट रहे किसान पर हमला बोल दिया और गर्दन पर पंजा मारा। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया तो लेपर्ड भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्राएं प्रदेशभर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही जगह-जगह शोभायात्राएं भी निकाली जाएगी।