रावतभाटा क्षेत्र के कुण्डाल दीपुरा घाटे पर देर रात चारे से भरा भारी-भरकम ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया और यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। बालाजी मंदिर के पास हुआ यह हादसा ओवरलोडिंग के कारण हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर भारी चारे से लदा होने के कारण ढलान पर चढ़ नहीं पाया और अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर की ओवरलोड ट्रॉली खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क साफ कराने और यातायात बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दीपुरा घाटे से चारभुजा घाट तक सड़क सिंगल लेन होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सरकार से इस सड़क को जल्द से जल्द चौड़ा करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।