पाली में रेडीमेड गारमेंट व्यापारी ने सुसाइड कर लिया। उनका शव तालाब में मिला। व्यापारी दो दिन से लापता था। तालाब के पास बाइक मिलने के बाद गोताखोर सर्च कर रहे थे। इस दौरान सोमवार सुबह 7 बजे तालाब में शव नजर आया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरूघाट स्थित लाखोटिया तालाब की है। SHO रवींद्र सिंह खींची ने बताया- शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। युवक की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। अब शव मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। गोताखोरों को तालाब में मिला शव SHO रवींद्र सिंह ने बताया- सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले संजय (24) पुत्र ललित कुमार शनिवार (18 अप्रैल) शाम को बिना बताए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। तलाश के दौरान 19 अप्रैल को उनकी बाइक भैरूघाट स्थित लाखोटिया तालाब के किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजन ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने तालाब में गिरने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से रविवार को तालाब में तलाश करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान संजय के रूप में हुई। शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। दो दिन से ढूंढ रहे थे परिजन संजय के लापता होने के बाद से परिवार के साथ मोहल्लेवासी भी उन्हें गली-गली ढूंढने में जुटे रहे। आज सुबह शव मिलने की सूचना पर सभी लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। संजय की शहर के शहद के बादशाह के झंडा क्षेत्र में रेडिमेड गारमेंट की शॉप है। संजय के माता-पिता, दोनों बीमार रहते हैं। वह इकलौता बेटा था। … यह खबर भी पढ़ें… जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या:शव के पास बैठा रहा भाई, फसल का हिस्सा लेने घर बुलाया था श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। (पूरी खबर पढ़ें)