पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी 35 साल के व्यापारी भंवरलाल पुत्र सवाराम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 29 जून की रात दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से होटल पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल और बाद में बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दुकान बंद कर होटल जा रहे थे जानकारी के अनुसार बरी गांव निवासी व्यापारी भंवरलाल 29 जून की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से होटल पर खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में आई गंभीर चोट टक्कर इतनी तेज थी कि भंवरलाल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल भंवरलाल को तुरंत खिंवाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। पाली से जोधपुर किया रेफर खिंवाड़ा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। बांगड़ हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हादसा करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।