अलवर में रेलवे अंडरपास बन रहा है। इसके चलते 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है। जयपुर से अलवर होकर रेवाड़ी के रुट पर जाने वाली गाड़ियां जयपुर से रींगस, नीमकाथाना होकर रेवाड़ी जाएंगी। नॉर्दन वेस्टर्न रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 95 और पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 106 पर रेलवे अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। इस काम की वजह से रेलवे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें रींगस और नीमकाथाना से होकर जाएंगी