बांसवाड़ा के घाटोल कस्बे में मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं होने पर रविवार को 'वागड़ बने वृंदावन' संस्था की टीम ने ससम्मान अंतिम संस्कार किया। ​16 अप्रैल को मिला था शव पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए उसे स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना स्तर और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के काफी प्रयास किए गए, लेकिन तीन दिनों तक कोई भी वारिस सामने नहीं आया। ​पुलिस ने संस्था को सौंपा शव नियमों के तहत 72 घंटे बीत जाने के बाद, रविवार को प्रशासन के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। शिनाख्त न होने की स्थिति में पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव 'वागड़ बने वृंदावन' संस्थान को सुपुर्द कर दिया। ​मानवीय संवेदनाओं के साथ दी विदाई संस्थान के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए पूर्ण रीति-रिवाज और सम्मान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस सेवा कार्य के दौरान संस्था के सेवाभावी सदस्य मौजूद रहे।