राजस्थान में शुक्रवार को मौसम बदल गया। जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। जयपुर में शाम 5:45 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश हुई। बिंदायका समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश-ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ। हवा और बरसात के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल लू का असर खत्म हो गया है। पहले देखिए- रेगिस्तान में बर्फ की चादर का VIDEO बीकानेर में बिछी ओलों की चादर… बीकानेर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। अर्जनसर में भारी ओलावृष्टि हुई। नोखा में मंडी में अनाज भीग गया। अजमेर-ब्यावर में आंधी-बारिश… अजमेर-ब्यावर में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। अजमेर के चंद्रवरदाई नगर खेल मैदान के सामने जीएनएम नर्सिंग स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। हवा और बारिश के चलते टेंट फट गया और पोल नीचे गिर गए। मौसम से जुड़ी अन्य फोटोज… क्यों बदला मौसम? मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में एक के बाद एक बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहे हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जो बारिश और आंधी का कारण बन रही है। बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का दौर आगे भी 7-8 अप्रैल तक जारी रहेगा। इससे 10 अप्रैल तक प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…