जयपुर, उदयपर, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद सोमवार को बारिश हुई। धौलपुर शहर में जगह-जगह पानी भर गया। जिले के राजाखेड़ा में बाजार की सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर शहर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद रात 8 बजे कई इलाकों में बारिश हुई। शहर के बासबदनपुरा क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। अलवर जिले के रामगढ़ में 30 मिनट तक तेज बरसात हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में सोमवार सुबह करीब 1 घंटे तक बरसात हुई। उदयपुर शहर के कई इलाकों में शाम 4 बजे बाद हल्की बारिश हुई। भरतपुर जिले के नदबई में सुबह 10:20 बजे बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। डीग जिले में सुबह 5 बजे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डूंगरपुर जिले के गांवों में रविवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनूठी परंपरा 'धाड़' निभाई गई। इसके तहत महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर गांव की गलियों में जुलूस निकाला और इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की। मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। अब तक बारिश की स्थिति राजस्थान में मौसम की तस्वीर ये जिले सबसे गर्म रहे प्रदेश में मौसम से जुड़ी अन्य PHOTOS… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…