जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और कोटपूतली-बहरोड़ में शुक्रवार को बारिश हुई। जैसलमेर शहर में शाम को मौसम बदला और करीब 20 मिनट तक जमकर बादल बरसे, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में दोपहर में बरसात हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। बाड़मेर में तेज हवा के साथ बरसात हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं पश्चिमी जिलों में वेस्टर्न विंड चलने से गर्मी बढ़ गई। जैसलमेर, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। सबसे पहले- राजस्थान में बारिश की स्थिति मानसून के बड़े अपडेट्स कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, कोटा, रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है, जो धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में आगे आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अजमेर में हुई 45 मिमी बरसात: सीकर, जयपुर, बूंदी, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, प्रतापगढ़ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। इसमें अजमेर के सरवाड़ में 45, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23, पीपलखूंट में 18, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18, कोटा के सांगोद में 20, डिगोद में 10, सीकर के खंडेला में 27, रींगस में 29 और नीमकाथाना में 34 मिमी बरसात दर्ज की गई। राजस्थान में बारिश से जुड़ी PHOTOS… … मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…