राजस्थान में अर्नब चक्रवात के असर से बारिश-ओले गिरे। जयपुर में शुक्रवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश हुई। सिरोही में 1 घंटे तक तेज बरसात हुई। कोटा में बूंदाबांदी हुई। हवा सर्द होने के कारण राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, टोंक में भी बरसात हुई। जयपुर में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बरसात के कारण प्रदेश के 20 जिलों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।