पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर समेत प्रदेश के पश्चिम के कई हिस्सों में रविवार को अच्छी बरसात हुई। पाली के जैतारण में 146MM (5.50 इंच से ज्यादा) बरसात दर्ज हुई। अजमेर और माउंट आबू में सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। अजमेर में सड़कों पर पानी भर गया। ब्यावर के रावतमाल गांव में देवनारायण मंदिर पर रविवार सुबह बिजली गिर गई। हादसे में मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और 1 मोर की मौत हो गई। जोधपुर शहर में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान मथुरा दास माथुर अस्पताल रोड पर पानी भर गया। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाड़मेर शहर और आसपास के गांवों में शाम को तेज बारिश शुरू हुई। उंडखा गांव में सड़कों पर पानी भर गया। खेतसिंह की प्याऊ क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। जैसलमेर के रामदेवरा में शाम 3:40 मिनट से 3:55 तक 15 मिनट बारिश हुई। इस दौरान शहर के चाचा चौक पर पानी भर गया। जिससे आवागमन बाधित हुआ। कोटा के नवनैरा डैम को खुला गेट रविवार सुबह बंद कर दिया गया। शनिवार को डैम से एक गेट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात पाली के जैतारण में 146 MM दर्ज हुई। इसके अलावा पाली के रोहट में 67MM, रायपुर में 54MM, भीलवाड़ा के डाबला में 42MM, बिजौलिया में 36MM, कछौला में 26MM, बूंदी के इंद्रगढ़ में 17MM, तालेड़ा में 11MM और बूंदी शहर में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा अजमेर में 27MM, सरवर में 35MM, जवाजा में 38MM, जोधपुर के कुड़ी भगतासनी में 49MM, लूणी में 30MM, बापिनी में 28MM, राजसमंद के खमनोर में 45MM, टोंक के देवली, टोडारायसिंह में 14-14MM, नागौर के देह में 26MM, जैसलमेर के देवीकोट में 12MM, पोकरण, रामगढ़ में 10-10MM, चित्तौड़गढ़ के राशमी में 30MM, गंगरार में 14MM, डूंगरपुर के आसपुर में 11 MM बरसात हुई। राजस्थान में बारिश की स्थिति ये शहर सबसे ज्यादा गर्म मानसून के बड़े अपडेट्स बारिश से तापमान 4 डिग्री तक गिरा: पश्चिमी जिलों में बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट हुई। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर के एरिया में तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा जैसलमेर में 34.1 डिग्री, जोधपुर में 32.5 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, चूरू में 37.6 डिग्री, गंगानगर में 38.9 डिग्री, हनुमानगढ़ में 35.2 डिग्री, सीकर-अलवर में 34 डिग्री और दौसा में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अब अगले कुछ दिन कमजोर मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ शिफ्ट हो गई। इससे अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी होगी। हालांकि 3-5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेगी। राजस्थान के मौसम की PHOTOS… पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…