सीकर में हवाएं रुकीं, तापमान में बढ़त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर हुआ, कल से बढ़ेगा तापमान सीकर में 6-7 अप्रैल‌ को हुई बारिश की ठंडक बीती रात भी महसूस हुई। बीती रात हवाएं नहीं चलने से तापमान में बढ़त हुई है। अगले 2 दिन बाद गर्मी बढ़ने लगेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर हो गया है। अब सीकर समेत शेखावाटी इलाके में सुबह-शाम की ठंड भी अब कम हो गई है। कल से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सीकर में बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। आज सुबह से तेज धूप निकल रही है, आज आसमान साफ है। 2 दिन जिलेभर में बारिश के बाद ठंड का अहसास होने लगा था। 2 दिन पहले बारिश होने के कारण बुधवार शाम को भी सर्दी का अहसास हुआ। अब आसमान साफ है, आज दिनभर धूप‌ खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब फिलहाल बारिश और तेज हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है। बात करें सीकर के तापमान की तो फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अब 2 दिन बाद सीकर के मौसम में लगातार बदलाव होंगे। वहीं, अब प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अभी तक शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। 10 अप्रैल तक सीकर का तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।