जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत हो गई। बिंदौरी कार्यक्रम में डांस करते समय बिजनेसमैन की पत्नी अचानक गिर गई। परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। घटना सोमवार रात बागोड़ा कस्बे की है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। मृतका दीपू (22) की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है। शादी के बाद दीपू पहली बार ममेरे भाई-बहन की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी। पहले देखिए- 3 PHOTOS ममेरे भाई- बहिन की शादी में शामिल होने आई थी दीपू दीपू के ममेरे भाई बागोड़ा कस्बे के मोरसीम गांव निवासी भंवर लाल ने बताया कि मेरे ताऊ लुंबाराम राजपुरोहित के बेटे और बेटी की शादी है। बेटी की शादी आज यानी 28 अप्रैल को है, बेटे की शादी एक मई को होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दीपू सांचौर के सातड़ा गांव से ननिहाल आई थी। सोमवार रात करीब 9 बजे बिंदौरी कार्यक्रम में डीजे लगा था, सभी लोग डांस कर रहे थे। इस बीच डांस फ्लोर पर दीपू भी चढ़ गई और राजस्थानी गीतों पर डांस करने लगी। करीब 10 मिनट डांस करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और अचानक जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला और मोरसीम गांव के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। भंवर लाल ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि दीपू को हॉर्ट अटैक आया है, ऐसे में हॉर्ट की पंपिंग के लिए इंजेक्शन भी लगाए गए थे, लेकिन दीपू की सांसें थम गईं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 4 महीने पहले हुई थी शादी भंवर लाल ने बताया कि दीपू की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। उसके पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है। शादी के बाद पहली बार वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन और माता-पिता भी आए थे।दीपू के पिता देवाराम सरकारी शिक्षक हैं और बागोड़ा के स्कूल में सेवारत हैं। ये खबरें पढ़ें.. 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत:पैदल काम पर जा रहा था, बेहोश होकर गिरा; सीपीआर के बाद भी होश नहीं आया काम पर जा रहे एक 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रास्ते में युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)