नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- महिला आरक्षण बिल बीजेपी का नाटक है। बिल खुद लागू नहीं करना चाहती और लागू नहीं होने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही। जूली ने कहा- महिला आरक्षण के पक्ष में कांग्रेस है न कि बीजेपी। बीजेपी ने तो अपनी पूर्व मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर रखा है। वे क्या महिला आरक्षण की बात करते हैं। यह बिल पास हो गया तो SC/ST वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। OBC वर्ग की महिलाओं को भी टिकट देना पड़ेगा। इसलिए लागू नहीं कर रहे। नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को पाली में थे। उन्होंने यहां मीडिया को संबोधित किया। लागू करने का नाटक कर रही बीजेपी जूली ने कहा- महिला आरक्षण बिल जब भाजपा साल 2023 में लाई तब कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने उसका समर्थन किया था। लेकिन इस बिल को भाजपा ने पड़े रहने दिया और अब उसे लागू करने का नाटक कर रही है। सच तो यह है कि SIR की तहत मतदाताओं की जो सूची तैयार हुई है। उसके अनुसार चुनाव तक नहीं करवा रहे। मनमर्जी से परिसीमन कर कांग्रेस परम्परागत वोट बैंक को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं ताकि वे चुनाव में कोई नतीजा न दे सकें। रिफाइनरी आग की जांच होनी चाहिए कांग्रेस के समय रिफाइनरी का शिलान्यास हो गया था लेकिन उसके बाद भाजपा की वसुंधरा सरकार आ गई। जिन्होंने इस रिफाइंडरी को अटका दिया। जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार नहीं मिल सका। देश में ऐसी कोई रिफाइनरी नहीं है जहां कभी शुरूआत में आग लगी हो। पचपदरा में कैसे आग लगी इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।