भीलवाड़ा के मांडल कस्बे के मांडल चौराहा के सर्विस रोड पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव फैलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौत का कारण क्लियर नहीं मृतक की पहचान मांडल निवासी छोटू तंबोली के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या फिर हत्या। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल।