राजसमंद के सांगठकला में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्योंं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचते ही जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस दौरान राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, कार्यक्रम संयोजक एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांगठकला से सहाडा गंगापुर वाया साकरोदा, सुन्दरचा, तासोल, खटामला और बिनोल तक 28.90 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ाईकरण का कार्य रहा, जिसकी लागत 47.96 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पुठोल में 50 लाख रुपये की लागत से बने नवीन पंचायत भवन का भी उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान मंच से उपमुख्यमंत्री ने हल्के.फुल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा किए आजकल यहां आना थोड़ा कम हो गया हैए क्योंकि मंच से बुलावे भी कम आने लगे हैं उनके इस बयान को स्थानीय विधायक की ओर इशारा माना गयाए जिससे सभा में हल्की मुस्कान और चर्चा का माहौल बन गया। वहीं जब विधायक की बोलने की बारी आई तो उन्होंने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए माहौल को और रोचक बना दिया। उन्होंने कहाए श्उपमुख्यमंत्री जीए राजसमंद आपका अपना परिवार हैए और यह घर हमेशा आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। इस नोकझोंक भरे संवाद ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अपनापन और सियासी गर्मजोशी दोनों का अहसास करा दिया।