राजसमंद जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। शाम 6 बजे तक रेलमगरा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 80.46 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक रेलमगरा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 80.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि देवगढ़ में सबसे कम 74.23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिले की चार पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1303 वार्ड पंचों के लिए मतदान हुआ। इसके लिए 489 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। चुनाव में 4 लाख 7 हजार से अधिक मतदाताओं को मतदान का अवसर मिला। पंच और सरपंच पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग कराई गई। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। धायला मतदान केंद्र पर पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भेरू लाल भील वोट डालने पहुंचे। उन्हें वाहन से मतदान केंद्र तक लाया गया। इसके बाद व्हीलचेयर की मदद से बूथ तक पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारिया में 5 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 4735 मतदाता हैं, जिनमें से 1331 लोगों ने मतदान किया। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…