राजसमंद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिले की भीम, देवगढ़, रेलमगरा और राजसमंद पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद के 16 और 4 पंचायत समितियों भीम, देवगढ़, रेलमगरा व राजसमंद के 80 वार्डो के लिए चुनाव होगा। चारों पंचायत समितियों के लिए कुल 489 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 483 मुख्य एवं 6 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला परिषद के 29 वार्डो में से कल 16 वार्डो के लिए मतदान होगा। जिसमें भीम के 4, देवगढ के 3, रेलमगरा के 4 ओर राजसमंद के 5 वार्ड शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार हसीला के नेतृत्व में निश्पक्ष ओर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। चारों पंचायत समितियों में 4 लाख से अधिक वोटर्स द्वितीय चरण की चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 8 हजार 154 पुरुष, 1 लाख 99 हजार 530 महिलाएं एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पंचायत समितिवार निर्वाचर का विवरण भीम पंचायत समिति- जिला परिषद के 4 एवं पंचायत समिति के 19 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 39 ग्राम पंचायतों में 327 वार्ड और 122 मतदान केंद्र हैं। कुल 99 हजार 865 मतदाताओं में 51 हजार 284 पुरुष एवं 48 हजार 581 महिला मतदाता हैं। देवगढ़ पंचायत समिति जिला परिषद के 3 एवं पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 26 ग्राम पंचायतों में 216 वार्ड तथा 98 मतदान केंद्र हैं। कुल 77 हजार 208 मतदाताओं में 40 हजार 56 पुरुष एवं 37 हजार 152 महिला मतदाता हैं। रेलमगरा पंचायत समिति जिला परिषद के 4 एवं पंचायत समिति के 21 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 38 ग्राम पंचायतों में 336 वार्ड हैं। कुल 116 मतदान केंद्रों में 110 मुख्य एवं 6 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। कुल 98 हजार 735 मतदाताओं में 49 हजार 831 पुरुष, 48 हजार 903 महिलाएं एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है। राजसमन्द पंचायत समिति जिला परिषद के 5 एवं पंचायत समिति के 25 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 44 ग्राम पंचायतों में 424 वार्ड तथा 153 मतदान केंद्र हैं। कुल 1 लाख 31 हजार 877 मतदाताओं में 66 हजार 983 पुरुष एवं 64 हजार 894 महिला मतदाता हैं। जिला परिषद के इन निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान द्वितीय चरण में जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से 19 तथा 23 से 29 तक शामिल हैं। इनमें रेलमगरा पंचायत समिति से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11, 12, 13 एवं 14; राजसमन्द से 15, 16, 17, 18 एवं 19, देवगढ़ से 23, 24 एवं 25 व भीम से 26, 27, 28 एवं 29 सम्मिलित हैं।