राजसमंद में साइबर अपराध और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए पुलिस ने विशेष पहल की है। इस विशेष डिजिटल अभियान के तहत दो अलग-अलग ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के जरिये लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। QR कोड स्कैन कर दे सकेंगे जवाब साइबर थाना के प्रोग्रामर खैरुल वसीम ने बताया कि अभियान में सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी ग्रुप, राजीविका समूह, यूथ सीएलजी, लखपति दीदी और ग्राम रक्षक जैसे विभिन्न सामाजिक व सरकारी समूहों के सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सोशल मीडिया ग्रुप में QR कोड शेयर किए जाएंगे। जिन्हें स्कैन कर प्रतिभागी सीधे कॉम्पिटीशन पेज पर पहुंच सकेंगे। 15 सवालों के जवाब देने पर सर्टिफिकेट प्रतिभागियों को अपनी बेसिक जानकारी भरने के बाद 15 सवालों का सेट मिलेगा। जिनके उत्तर देकर वे अपनी जानकारी का आंकलन कर सकेंगे। सवालों के जवाब तुरंत मोबाइल या कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की तरफ से ईमेल के जरिये सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह अभियान आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की मॉनिटरिंग में चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे साइबर ठगी और सड़क हादसों में कमी आएगी। इन सवालों के देने होंगे जवाब