राजसमंद में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में अब राजसमंद से भी आवाज उठने लगी है। बुधवार को राजसमंद की माही कोलोस्सिया एवं उनकी बहन भूमिका कोलोस्सिया ने 12 घंटे का उपवास रखकर अपना समर्थन जताया। सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी 2 बहनें दोनों बहनों ने कहा कि वे सोनम वांगचुक के आंदोलन के साथ पूरी तरह खड़ी हैं। उनका मानना है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही जनहित की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। 12 घंटे का उपवास रखा माही और भूमिका ने बताया कि उनका यह 12 घंटे का उपवास दिल्ली में चल रहे अनशन के प्रति एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनहित और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी बात सरकार तक पहुंचानी चाहिए।