बाड़मेर | शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीना की अनुशंसा पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालमसिंह की बस्ती ब्लॉक गडरारोड में कार्यरत अध्यापक रकम सिंह सरसैना को संगठन का बाड़मेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को 15 दिवस में जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए हैं। सरसैना के अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों ने खुशी जताई।