जोधपुर नगर निगम की टीम ने कॉलोनी के बीच चल रहे अवैध पशु बाडे़ को हटाया। यहां अवैध तरीके से 40 मवेशियों को रखा जा रहा था। शहर के रामदेव कॉलोनी में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने​ शिकायत की थी। कार्रवाई के बाद लोगों ने बताया- इतनी बदबू आती थी कि यहां रह भी नहीं पा रहे थे। संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्रवाई जोन संख्या 3 और 4 के प्रभारी महेश जावा ने बताया- इस अवैध बाड़े को लेकर संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज थी। इसके बाद निराश्रित पशु नियंत्रण दल की टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। टीम पहुंची तो पता चला कि कॉलोनी के बीच में अवैध मवेशियों का बाड़ा बना रखा है। जहां करीब 40 मवेशी थे। इसके बाद टीम ने इन्हें हटाने की कार्रवाई की। मवेशियों को शहर के बाहर छोड़ा इन सभी मवेशियों को बाड़े से निकालकर शहर के बाहर छोड़ा गया है। लोगों ने बताया- इसे लेकर पहले भी कई शिकायत कर चुके थे। हालात ये थे कि बदबू की वजह से काफी परेशानी होने लगी थी। वहीं जोन प्रभारी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि दोबारा अवैध बाड़ा संचालित होता है तो इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों काे की जाए।