रामदेवरा में शहीद भंवरसिंह तंवर की स्मृति में रात्रिकालीन शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के 7वें सीजन का शुभारंभ हुआ। ये प्रतियोगिता 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, रामदेवरा के स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार रात को हुआ। इस अवसर पर शहीद भंवरसिंह तंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद और एक ट्रॉफी मिलेगी। आयोजन समिति के अनुसार, रोजाना रात में तीन मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भगवत सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष आशुसिंह, प्रधानाचार्य उगम सिंह, रामदयाल और अमर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।