देवपुरा ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव में ग्रामीणों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए बाबा रामदेव मंदिर पर रात्रि जागरण व सत्संग का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने बाबा रामदेव जी महाराज से प्रार्थना की। इंद्रदेव राजा मेघमाला को मनाने के लिए पूजा-अर्चना की गई। प्रसादी का भोग चढ़ाया गया। किसानों ने कहा कि बारिश नहीं हुई तो फसल नष्ट हो जाएगी। सवामणि प्रसाद बनाकर बाबा रामदेव के साथ इंद्रदेव राजा मेघमाला को भोग चढ़ाया गया। आयोजन में फूल सिंह, पन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, घीसा सिंह, नारायण सिंह, हरदेव सिंह सहित ग्रामीण शामिल रहे।