बाड़मेर जिले की गडरारोड पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामसर पुलिस ने 10 दिन पहले कार्रवाई करते हुए 63 किलो 556 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किए थे। उस समय आरोपी भागने में सफल हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और आईजी जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में गडरारोड थानाधिकारी मुंकदान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली थी कि रामसर थाने का वांटेड ओमप्रकाश पुत्र भीखााराम निवासी गंगानगर, चाडी अपने गांव के आसपास घूम रहा है। इस पर गडरारोड थाने की टीम ने दबिश दी। वांटेड आरोपी ओमप्रकाश को डिटेन किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया ओर कहां सप्लाई करने वाला है। आरोपी के खिलाफ 2 मामले है दर्ज पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के क्राइम रिकॉर्ड को खंगाला गया तो उसके चार मामले पहले से दर्ज है। 2 मामले आबकारी अधिनियम, 1 मामला एनडीपीएस एक्ट और 1 मामला पोक्सो अधिनियम का दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल पवन कुमार, बिमलेश कुमार, गजेंद्र सिंह शामिल रहे।