झालावाड़| राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राम कल्याण मीणा ने की। मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अलग नहीं हैं। उन्होंने मन को मजबूत रखने और आत्महत्या रोकथाम के तीन मॉडल बताए। जिला पुलिस प्रशासन की प्रशिक्षक रचना चौधरी ने बाहरी छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने आत्मरक्षा की आधारभूत तकनीकों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कालिका महिला पेट्रोलिंग टीम की सदस्य सलमा ने छात्राओं से अपने अधिकार जानने और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने में हिचक न करने को कहा। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 109 और राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी। महाविद्यालय में पहली बार शुरू हुए इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।