सवाई माधोपुर के टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को अब सफारी के दौरान जिप्सी और कैंटर में बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें जंगल और विभिन्न वन्यजीवों की जानकारी दी जाएगी। पर्यटक जानवरों को देखकर उनके बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ सकेंगे। दरअसल, रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के शुल्क में हाल ही में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हर दो साल सफारी शुल्क में बढ़ोतरी ने रणथंभौर को देश का सबसे महंगा टाइगर रिजर्व बना दिया, लेकिन फिर भी यहां देश विदेश से बड़ी से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन्हीं पर्यटकों को अब इस बुकलेट में रणथंभौर की जानकारी देने बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। इस बुकलेट में रणथंभौर के जंगल और जंगली जानवरों की जानकारी होगी। पर्यटक सफारी के दौरान जंगली जानवरों को आंखों से देखकर बुकलेट में उनसे सम्बन्धित जानकारी जैसे जूलोजिकल नेम व अन्य जानकारी पढ़ सकेगे। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म में रणथंभौर वर्ल्ड मैप पर अपना स्थान रखता है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के शुल्क में हाल ही में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हर साल सफारी शुल्क में बढ़ोतरी ने रणथंभौर को देश का सबसे महंगा टाइगर रिजर्व बना दिया, लेकिन फिर भी यहां देश विदेश से बड़ी से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व महंगा होने के बावजूद भी पर्यटकों का पसंदीदा टूरिज्म स्पॉट है। ऐसे कौनसे कारण है जिनकी वजह से रणथंभौर पर्यटकों के बीच इतना लोकप्रिय है एक रिपोर्ट… आसानी से होने वाली टाइगर साइटिंग देश में सुंदरवन, जिम कॉर्बेट, पेरियार जैसे बड़े टाइगर रिजर्व में जहां टाइगर साइटिंग में बहुत मुश्किल होती है। वहीं रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आसानी से टाइगर साइटिंग होती है। यहां का क्षेत्रफल कम होने के चलते टाइगर साइटिंग आसानी से होती है। इसी के साथ ही यहां धोक का जंगल होने और ग्रासलैंड अच्छा होने से रणथंभौर टाइगर रिजर्व अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में बेहतर है। देश का सबसे ज्यादा टाइगर घनत्व वाला टाइगर रिजर्व अमूमन एक टाइगर की टेरेटरी करीब 30-40 वर्ग किलोमीटर के बीच होती है, लेकिन रणथंभौर टाइगर रिजर्व में क्षेत्रफल कम होने की वजह से टाइगर की टेरेटरी करीब 15-20 किलोमीटर है। जिसके चलते रणथंभौर देश का सबसे ज्यादा टाइगर घनत्व वाला टाइगर रिजर्व है और यहीं कारण है कि यहां आसानी से टाइगर साइटिंग होती है। पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाएं रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटन जोन की सड़कों पर इस साल बहुत काम किया गया है। जिससे यहां की सफारी सुगम और आरामदायक हुई है। यहां हाल ही में पर्यटकों के बेहतरीन टॉयलेट्स भी बनाए गए है‌। रणथंभौर के गाइड अनुभवी और प्रशिक्षित राजस्थान के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के गाइड ज्यादा अनुभवी और प्रशिक्षित है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन तरीके जंगल और जंगली जानवरों की जानकारी देते हैं।