रणथंभौर में टूरिस्ट सीजन शुरू होने के साथ ही पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट सफारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान टाइगर की साइटिंग से रणथंभौर में सैलानियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह की पारी में जोन नंबर-4 में पर्यटकों को बाघिन शक्ति और उसके दोनों शावकों के दीदार हुए। पर्यटकों ने करीब 2 घंटे तक बाघिन और शावकों को निहारा। इसे टूरिस्ट ने कैमरे में कैद कर लिया। अब देखिए बाघिन शक्ति और उसके शावकों की तस्वीरें… शावक को दुलारती नजर आई बाघिन शुक्रवार सुबह जोन नंबर-4 में सफारी पर गए पर्यटकों को सेमली वन क्षेत्र में बाघिन शक्ति और उसके दोनों शावक दिखाई दिए। इस दौरान बाघिन एक चट्टान के पास बैठी नजर आई और करीब 15 से 20 मिनट तक वहीं आराम करती रही। उसके दोनों शावक कुछ दूरी पर एक पेड़ के पास बैठे दिखाई दिए। कुछ देर बाद बाघिन अपने शावकों के पास पहुंची और उनमें से एक को दुलारती नजर आई। जंगल में मां और शावकों के बीच इस खूबसूरत पल को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस पूरे नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया। शावकों को सिखा रही जंगल के तौर-तरीके बाघिन शक्ति (टी-111) की उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है। यह अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचानी जाती है। शक्ति का संबंध मछली और कृष्णा के वंश से बताया जाता है। फिलहाल बाघिन अपने करीब डेढ़ साल के दोनों शावकों के साथ जंगल में नजर आ रही है। इस उम्र में शावक मां के साथ रहकर जंगल में रहने, शिकार करने और खुद को सुरक्षित रखने जैसे तौर-तरीके सीखते हैं। ऐसे में बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रणथंभौर के टाइगर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जिस बाघ को वनकर्मी ढूंढ रहे थे, उसकी बॉडी मिली:डेढ़ महीने से लापता था, टेरिटोरियल फाइट का अंदेशा टाइगर ने 2 घंटे तक रोका पर्यटकों का रास्ता,VIDEO:त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर बैठा रहा बाघ; टूरिस्ट की जिप्सी-कैंटर की लगी कतार जंगल से निकलकर सड़क पर आया बाघिन सुल्ताना का बेटा:मंदिर मार्ग पर चहल-कदमी की; पास से कार गुजरी तो घूरकर देखा टूरिस्ट के सामने आया बाघ, जिप्सी पीछे लेनी पड़ी:सैलानियों की सांसें अटकीं, 15 मिनट तक आस-पास टहलता रहा टाइगर