रणथंभौर ​त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर से बाघ आ गया। इस दौरान वहां से निकल रही गाड़ियों को रोकना पड़ा। बाघिन रिद्धि का शावक करीब 15 मिनट तक अमराई क्षेत्र की पहाड़ी पर बैठा रहा। हालांकि जोन में बुधवार को वीकली ऑफ होने की वजह से वहां कोई टूरिस्ट मौजूद नहीं था। श्रद्धालुओं को‌ 15 मिनट तक हुए दीदार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शावक करीब दस से पंद्रह मिनट तक पहाड़ी पर ही बैठा रहा। इस दौरान मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ी। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रणथंभौर क्षेत्र में बाघों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सतर्क रहने तथा वन्यजीवों के करीब जाने से बचने की आवश्यकता है।