सीकर में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रहा 17 साल का छात्र हॉस्टल से लापता होने के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम में मिला है। छात्र हॉस्टल से निकलने से पहले अपनी डायरी में एक धमकी भरा नोट छोड़ गया था। उसने लिखा था- मैं हॉस्टल छोड़कर जा रहा हूं। पुलिस को मेरे बारे में मत बताना, वरना मैं सुसाइड (आत्महत्या) कर लूंगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तकनीकी सहायता से छात्र को रतलाम से ढूंढ निकाला और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पंजाब के पटियाला से करीब 20 दिन पहले लापता हुई 22 साल मानसिक रूप से कमजोर युवती सीकर जिले में सुरक्षित मिल गई है। वह खाटूश्यामजी में दर्शन करने के बाद पास के ही एक गांव में लावारिस हालत में घूम रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को दस्तयाब (बरामद) कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जिले की अन्य घटनाओं की बात करें तो सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र में एक एटीएम (ATM) कैश वैन की टक्कर से 9 साल मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीकर जिले से जुड़ी खबरें… 1. पंजाब की महिला सीकर जिले में मिली पंजाब के पटियाला से करीब 20 दिन पहले लापता 22 साल की महिला सीकर जिले में मिली है। मामला सीकर के एक गांव का है। बीती रात पुलिस को एक महिला गांव में घूमते हुए दिखाई। महिला से जब पूछताछ की गई तो वह कुछ बात नहीं पाई। ऐसे में उसे थाने पर लाया गया। जहां उसे तसल्ली से पूछा गया तो उसने खुद को पंजाब का होना बताया और अपने एक परिवार के मेंबर के नंबर दिए। ऐसे में पुलिस ने परिवार और लोकल पुलिस से कांटेक्ट किया। इसके बाद आज महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला मानसिक रूप से कमजोर है जो 20 दिन पहले घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद वह पहले तो सीकर के खाटू में दर्शन करने के लिए आई और फिर यहां से इधर-उधर घूमती रही। 2. लापता नाबालिग स्टूडेंट रतलाम में मिला सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा 17 साल का स्टूडेंट लापता होने के बाद रतलाम में मिला। उसने हॉस्टल से निकलने के पहले एक डायरी में धमकी भी लिखी थी। पुलिस के मुताबिक 17 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा सीकर के एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। 28 जून की सुबह करीब 6:54 पर वह हॉस्टल से बिना बताए निकल गया। जाने से पहले उसने एक डायरी में धमकी में लिखा कि मैं हॉस्टल छोड़कर जा रहा हूं। पुलिस को मेरे बारे में मत बताना वरना सुसाइड कर लूंगा। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो नाबालिग सीकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर नाबालिग के परिवार ने अपने रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया। एक रिश्तेदार ने रतलाम स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में देखा तो उन्हें नाबालिग लड़का वहां पर मिल गया। छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया- मेरा मन नहीं लग रहा था, इसलिए मैं सीकर छोड़कर चला आया। 3. ATM कैश वैन की टक्कर से 9 साल के मासूम की मौत सीकर के नेछवा थाना इलाके में ATM कैश वैन की टक्कर से 9 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर में झिलमिल बस स्टैंड के नजदीक की है। 9 साल का मासूम मनोज स्कूल बस से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एटीएम कैश वैन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को जप्त कर लिया। 4. खाटूश्यामजी में 8 आरोपी गिरफ्तार सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में पुलिस ने श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तोरण गेट के पास आने वाले भक्तों को जबरन अपने होटल और गेस्ट हाउस में ले जाने के लिए दबाव बनाते और बदतमीजी करते हैं। आरोपी राजस्थान,हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।