पिंडवाड़ा | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटल को भामाशाह के सहयोग से एक प्रिंटर मशीन भेंट की गई। डीएनटी आबू-पिण्डवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष डूंगाराम देवासी ने विद्यालय में प्रिंटर की जरूरत को देखते हुए यह उपकरण उपलब्ध कराया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इससे विद्यार्थियों के दस्तावेज और शैक्षणिक कार्यों में सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भगवानाराम मीणा और वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश पुरोहित सहित स्टाफ मौजूद रहा।