राजस्थान क्रिकेट संघ प्रदेश के क्रिकेटर्स के लिए बेहतरीन काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा क्रिकेटर्स को अच्छे से अच्छे मौके मिलें इसके लिए कई देशों से एक्सचेंज प्रोग्राम की प्लानिंग राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉ़क कमेटी कर रही है। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव ने कहा, ‘हमने डेनमार्क के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर पहल की है। अब हम इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश के क्रिकेटर्स के लिए हम ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अमेरिका के साथ भी एक्सचेज प्रोग्राम की प्लानिंग कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान के क्रिकेटर्स को ज्यादा से ज्यादा एक्सपोजर मिले। इससे वे राज्य और देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।’ धूमल ने सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर की राजस्थान क्रिकेट पर चर्चा आरसीए के कन्वीनर यादव ने कहा कि धूमल से राजस्थान की क्रिकेट को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। जब वे सीएम से मिले तब भी राजस्थान की क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई। सीएम ने भी धूमल से कहा कि आरसीए में अच्छी टीम काम कर रही है और राजस्थान की क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर पॉजिटिव है। इस पर उन्होंने कहा, ‘हम भी चाहते हैं कि राजस्थान की क्रिकेट आगे बढ़े। इस पर मिलकर बात करेंगे।’ उन्होंने राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव कराने को लेकर भी चर्चा की। हम खुद भी जल्द से जल्द आरसीए के चुनाव कराने को लेकर प्रयासरत हैं। वे राजस्थान क्रिकेट को लेकर पूरी तरह से पॉजिटिव नजर आए। हम चाहते हैं कि आईपीएल के प्लेऑफ मैच भी मिलें कन्वीनर मोहित यादव की दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष और आईपीएल कमिश्नर अरुण धूमल से मुलाकात हुई थी। कन्वीनर ने कहा, ‘उन्होंने ग्राउंड और ग्राउंड्समैन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कम समय में ही बेहतरीन ग्राउंड तैयार किया गया है। उनसे राजस्थान क्रिकेट को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। वे सीएम से भी मिले थे और उनसे भी राजस्थान क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई थी।’ मोहित ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि आईपीएल के प्लेऑफ मैच भी राजस्थान को मिलें। इसके लिए हम बीसीसीआई को प्रपोजल भेज रहे हैं। अगर बीसीसीआई प्लेऑफ मैच अलॉट करती है तो हम पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।’ धूमल ने सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर की राजस्थान क्रिकेट पर चर्चा आरसीए के कन्वीनर यादव ने कहा कि धूमल से राजस्थान की क्रिकेट को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। जब वे सीएम से मिले तब भी राजस्थान की क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई। सीएम ने भी धूमल से कहा कि आरसीए में अच्छी टीम काम कर रही है और राजस्थान की क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर पॉजिटिव है। इस पर उन्होंने कहा, ‘हम भी चाहते हैं कि राजस्थान की क्रिकेट आगे बढ़े। इस पर मिलकर बात करेंगे।’ उन्होंने राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव कराने को लेकर भी चर्चा की। हम खुद भी जल्द से जल्द आरसीए के चुनाव कराने को लेकर प्रयासरत हैं। वे राजस्थान क्रिकेट को लेकर पूरी तरह से पॉजिटिव नजर आए।