भीलवाड़ा | राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में रेखा बलाई को सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार की गई है। रेखा बलाई लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और महिला कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।