करौली| भीषण गर्मी और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल, करई द्वारा संचालित “एक पेड़ एक जिंदगी” वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।