बिजासन माता समिति जैतपुर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई जिसमें आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पांच दिवसीय भण्डारा आयोजन पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। गोविन्द नामा ने बताया कि 16 से 20 अक्टूबर तक भण्डारा होगा। सवाईमाधोपुर से जैतपुर तक बिजासन माता की पैदल यात्रा 16 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे प्रारंभ होगी। बैठक में शोभायात्रा एवं भण्डारा आयोजन को लेकर निर्णय किए गए।