झालावाड़| राष्ट्रीय मीणा महासभा के मुख्य महासचिव और पीडब्ल्यूडी एसई के पद से सेवानिवृत्त इंजीनियर हुकमचंद मीणा के सम्मान में रविवार को कामखेड़ा बालाजी धाम में नागरिक अभिनंदन समारोह किया। झालावाड़ से कामखेड़ा बालाजी तक निकली देवदर्शन यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। सुबह झिरी महादेव से प्रारंभ हुई देवदर्शन यात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई कामखेड़ा बालाजी धाम पहुंची। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संभागीय आयुक्त एवं सेवानिवृत्त आईएएस रघुवीरसिंह मीणा रहे। विशिष्ट अतिथि में पूर्व आईएएस बीएल मीणा, मध्यप्रदेश मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनुरूद मीणा, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एसएन मीणा, बैनाथ मीणा, बृजराजसिंह मीणा, राधेश्याम मीणा, तंवर समाज अध्यक्ष इंद्रसिंह तंवर, पूर्व प्रधान रामकिशन लोधा, पृथ्वीसिंह तंवर, पोरुष साहू, मीणा समाज जिला अध्यक्ष रामसिंह मीणा, नियाज मोहम्मद, मनोज शर्मा, श्याम मीणा, तेजराज मीणा, बलराम मीणा, बालचंद मीणा सहित सामाजिक संगठन एवं समाजों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।