राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आज शाम (शनिवार) 6 बजे मोटिवेशनल स्पीकर RJ कार्तिक का शो ‘कथाएं, कीर्तन और कार्तिक’ होगा। कार्यक्रम में टिकट के जरिए एंट्री मिलेगी। शो की सभी टिकट पहले ही बुक हो चुकी हैं। भजनों पर झूमेंगे लोग यह शो भजन क्लबिंग, कीर्तन और कहानियों का एक नया रूप होगा। जयपुर में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसमें लोग भजनों की धुन पर झूमेंगे और एक साथ कीर्तन का आनंद लेंगे। कार्यक्रम में आरजे कार्तिक अपने खास अंदाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक कहानियां भी सुनाएंगे। कार्तिक की कहानियों को करोड़ों लोग पसंद करते हैं RJ कार्तिक अपनी मोटिवेशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कहानियां रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी होती हैं और लोगों को मुश्किल समय में उम्मीद बनाए रखने व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रेरक कहानियों को देशभर के करोड़ों लोग पसंद करते हैं।