पाली में आगे चल रही रोडवेज बस में स्विफ्ट कार घुस गई। कार में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 घायलों को जोधपुर रेफर किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- अचानक कार बस में पीछे से टकरा गई, जोरदार धमाका हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 युवक घायल होने पर दर्द से कराह रहे थे। पांचों जोधपुर से पाली ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहे थे। रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि हादसा बांडाई मोड़ पर हुआ। एक्सीडेंट में हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप, प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर की मौत हो गई। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर घायल हैं। पाली से जोधपुर की ओर जा रही रोडवेज की बस में पीछे से कार घुस गई। आशंका है कि घुमाव पर बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए और कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण वह उसमें घुस गई। ओम बन्ना दर्शन करने आ रहे थे जानकारी के अनुसार, हेमू, कुशाल और प्रवीण आपस में रिश्तेदार हैं। जो कार लेकर जोधपुर से पाली की तरफ ओम बन्ना दर्शन के लिए आ रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में यहां हादसा हो गया। कुशाल पढ़ाई करता था और हेमू और प्रवीण भी छोटा-मोटा काम करते थे। घायल युवक गाड़ी में दर्द से कराहते मिले मौके पर मौजूद लोगों ने बताया- अचानक जोरदार धमाका हुआ और बस में पीछे से स्विफ्ट कार घुस गई। कार में मौजूद 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं कार सवार 2 युवक बुरी तरह चीख रहे थे और दर्द के कारण चिल्ला रहे थे। इसी दौरान हादसा देख मौके पर गुजर रहे वाहन भी रुक गए। इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने घायलों और मृतकों को उठा कर एम्बुलेंस में शिफ्ट करवाया। हादसे के सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। परिजनों ने बताया कि पहले पता होता तो इनको अकेले कार लेकर नहीं जाने देते। देखिए मौके की तस्वीरें… --- हादसे की ये खबर भी पढ़ें .. पत्नी को सुसराल छोड़कर लौट रहे युवक की मौत:मां बोलीं- पहले पति गया, अब बेटा भी चला गया; मैं नहीं रोऊंगी, अभी अंतिम संस्कार करना है पाली में पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस लौटे रहे 4 बच्चों के पिता की हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़िए