IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवी जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड… वैभव 8 रन ही बना सके पहले बैटिंग कर रही राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन एक समय राजस्थान के 62 रन पर 4 विकेट गिर गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 29 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाकर टीम का स्कोर 159 तक पहुंचाया। इतना ही नहीं बॉलिंग में उन्होंने सेट बल्लेबाज निकोलस पूरन का 22 रन पर विकेट भी लिया। राजस्थान दूसरे नंबर पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ 7 मैचों में 5 हार के साथ नौवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स अब भी 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…